Categories
Hindi for Kids Kids Learning

10 Lines on Cow in Hindi

गाय एक बहुत उपयोगी पालतू जानवर है। गाय पर कुछ लाइंस Lines on Cow in Hindi निम्नलिखित हैं।

गाय पर कुछ पंक्तियाँ Some Lines on Cow in Hindi

1- गाय एक शाकाहारी पालतू जानवर है।

2- गाय विश्व के लगभग सभी देशों में पायी जाती है।

3- भारत में गाय को गौ माता भी कहते हैं।

4- हिन्दू धर्म में गाय की पूजा भी की जाती है।

5- गाय स्वभाव से सीधी होती है।

6- गाय कई रंगों जैसे कि सफ़ेद, भूरी, कत्थई, काले आदि में पाई जाती है।

7- गाय के चार पैर, दो सींग और एक पूंछ होती है।

8- गाय घास और भूसा खाती है।

9- गाय से हमें दूध मिलता है।

10- गाय का दूध बहुत गुणकारी और स्वादिष्ट होता है।

11- गाय के दूध से दही, पनीर व घी आदि बनाए जाते हैं।

12- गाय के गोबर से बने उपले का ईधन में उपयोग होता है।

13- बैल खेती के कार्य में उपयोगी होते हैं।

14- गाय एक बहुत उपयोगी जानवर है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!