Best Tongue Twisters in Hindi
हैलो दोस्तों, आज मैं इस पोस्ट में हिन्दी के कुछ बेस्ट टंग-ट्विस्टर Best Tongue Twisters in Hindi शेयर कर रहा हूँ। टंग-ट्विस्टर कुछ इस तरह के वाक्य होते हैं , जिन्हें हम आसानी से जल्दी-जल्दी नहीं बोल सकते हैं।
दोस्तों किसी पार्टी या समारोह में इन टंग-ट्विस्टर को जल्दी-जल्दी बोलने का चैलेंज आप अपने दोस्तों और रिस्तेदारों को दे सकते हैं और माहोल को और खुशनुमा बना सकते हैं। तो आइये नजर डालते हैं हिन्दी भाषा के कुछ प्रशिद्ध और बेस्ट टंग-ट्विस्टर पर।
Read – Nursery Rhymes in Hindi बच्चों के लिए कविताएं
Famous Tongue Twisters in Hindi
हिंदी भाषा के प्रशिद्ध और बेस्ट टंग-ट्विस्टर
1. खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
2. चार नयी नवेली दुल्हन दुल्हन नयी नवेली चार
3. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची, ऊंची पूंछ ऊंट की।
4. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला।
5. कच्चा पापड़, पक्का पापड़
6. पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता। पके पेड़ को पकड़े पिंकू,पिंकू पकड़े पका पपीता।
7. डबल बबल गम बबल डबल
8. अचार का कचरा, कचरे के डिब्बे में, कचरे के डिब्बे में अचार का कचरा।
9. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है। समझ समझ के जो ना समझे, मेरी समझ में वो ना समझ है।
10. चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे, चाट–चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
11. चार कचरी कच्चे चाचा, चार कचरी पक्के। पक्की कचरी कच्चे चाचा, कच्ची कचरी पक्के।
12. नीली रेल, लाल रेल, नीली रेल, लाल रेल
13. कच्चा कचरा पक्का कचरा
14. नदी किनारे किराने की दुकान
15. जो जो को खोजो, खोजो जोजो को। जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।
16. मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला। हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
17. फालसे का फासला
दोस्तों अगर आप भी कुछ हिन्दी के टंग ट्विस्टर Tongue Twister जानते हैं और सभी के साथ शेयर करना चाहते हैं तो नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। आप अपने सुझाव भी शेयर कर सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
Check All Posts on Kids Learning
- Sudoku Puzzles – Free Download Pdf
- Opposite Word Worksheet for Class 1
- Rhyming Words Exercises for Kids
- र के प्रकार R kitne prakar ke hote hain
- Math Worksheet for Class-5 Kids (Set-2)
- Math Worksheet for Class 5 Kids (Set-1)
- Indian and International Number System Worksheet for Class 4
- GK MCQs for Kids