|

हिन्दी वर्णमाला Hindi Varnamala

वर्ण – Varn किसे कहते हैं

हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है। इसी ध्वनि को ही वर्ण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में – वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते। जैसे- अ, इ, ई, क, ख् इत्यादि।  

वर्णमाला – Varnmala किसे कहते हैं

वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन

स्वर

वे वर्ण जिनके उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती, स्वर कहलाते हैं।

स्वर के उच्चारण में कंठ, तालु का उपयोग होता है, जीभ, होठ का नहीं।

हिंदी वर्णमाला में 13 स्वर हैं –

अआइईउऊऋ
एऐओऔअंअः
(स्वर)
हिन्दी वर्णमाला
हिन्दी वर्णमाला

वर्णमाला वर्कशीट – Hindi Varnamala Worksheets

व्यंजन

जिन वर्णो को बोलने के लिए स्वर की सहायता लेनी पड़ती है उन्हें व्यंजन कहते हैं। इसको  

दूसरे शब्दो में – व्यंजन उन वर्णों को कहते हैं, जिनके उच्चारण में स्वर वर्णों की सहायता ली जाती है। 

जैसे- क, ख, ग, च, छ, त, थ, द, ध आदि

हिंदी वर्णमाला में 39 व्यंजन (35 व्यंजन और 4 संयुक्त व्यंजन) हैं –

बारहखड़ी ककहरा Barahkhadi kakahara in Hindi & English

कखगघङ
चछजझञ
टठडढण
तथदधन
पफबभम
यरलवश
षसहक्षत्र
ज्ञ
(व्यंजन)

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning