Categories
Kids Learning Other for Kids

बच्चों के लिए देशभक्ति गीत | Desh Bhakti Geet (Patriotic Songs) For Kids In Hindi

अपने देश से सभी प्यार करते हैं। देश के प्रति प्रेम और सम्मान तथा उसकी रक्षा की भावना सभी के मन में होती है। देशप्रेम से भरे गीत (Patriotic Songs) देशभक्ति की ऐसी ही भावनाओं को दिल में जगाते हैं। बच्चों के मन पर ये देश भक्ति के गीत गहरी छाप छोड़ जाते हैं। शायद यह भी एक कारण है कि हर भारतवासी बचपन से ही अपने देश से भावनात्मक रूप से जुड़ा होता है। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही देशभक्ति गीत Patriotic Songs For Kids In Hindi (बच्चों के लिए देशभक्ति गीत) लेकर आए हैं, जो बच्चों के दिलों को राष्ट्र प्रेम और जोश भर देते हैं और अपने देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा करते हैं।

Patriotic Songs For Kids In Hindi
image credit – pexels

बच्चों के लिए देशभक्ति गीतPatriotic Songs For Kids In Hindi

  1. दे दी हमें आजादी
  2. ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी
  3. नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं
  4. अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं
  5. छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी
  6. दिल दिया है, जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
  7. हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा बहती है
  8. जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
  9. है प्रीत जहां की रीत सदा
  10. मेरे देश की धरती

1. दे दी हमें आजादी

जागृति फिल्म का यह गीत गांधी जी के बलिदान और देश की आजादी के लिए उनके योगदान का वर्णन करता है।

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

आंधी में भी जलती रही गांधी तेरी मशाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई,
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई,
दुश्मन के किले पर भी न की तूने चढ़ाई,
वाह रे फकीर खूब करामात दिखाई,
चुटकी में दुश्मनों को दिया देश से निकाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

रघुपति राघव राजा राम

शतरंज बिछा कर यहां बैठा था जमाना,
लगता था कि मुश्किल है फिरंगी को हराना,
टक्कर थी बड़े जोर की दुश्मन भी था दाना,
पर तू भी था बापू बड़ा उस्ताद पुराना,
मारा वो कस के दांव कि उल्टी सभी की चाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

रघुपति राघव राजा राम

जब-जब तेरा बिगुल बजा जवान चल पड़े,
मजदूर चल पड़े थे और किसान चल पड़े,
हिन्दू हो मुसलमान सिख पठान चल पड़े,
कदमों पे तेरे कोटि-कोटि प्राण चल पड़े,
फूलों की सेज छोड़ के दौड़े जवाहरलाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

रघुपति राघव राजा राम

मन में थी अहिंसा की लगन तन पे लंगोटी,
लाखों में घूमता था लिए सत्य की सोंटी,
वैसे तो देखने में थी हस्ती तेरी छोटी,
लेकिन तुझे झुकती थी हिमालय की भी चोटी,
दुनिया में तू बेजोड़ था इंसान बेमिसाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

रघुपति राघव राजा राम

जग में कोई जिया है तो बापू तू ही जिया,
तूने वतन की राह में सबकुछ लुटा दिया,
मांगा न कोई तख्त न तो ताज ही लिया,
अमृत दिया सभी को मगर खुद जहर पिया,
जिस दिन तेरी चिता जली रोया था महाकाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,

रघुपति राघव राजा राम, रघुपति राघव राजा राम, रघुपति राघव राजा राम

De di hame azadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal
De di hame azadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

Andhi men bhi jalati rahi gandhi teri mashal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

Dharati pe ladi tune ajab dhng ki ladai
Dagi na kahin top na banduk chalai
Dushman ke kile par bhi na ki tune chadhai
Waah re fakir khub karamaat dikhai
Chutaki men dushmanon ko diya deshase nikal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamaal

De di hame ajaadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

Raghupati raghav raja ram

Shatarnj bichhakar yaha baitha tha jmana
Lagata tha ke mushkil hai firngi ko harana
Takkar thi bade jor ki dushman bhi tha tana
Par tu bhi tha baapu bada ustad purana
Mara wo kas ke daw ke ulati sabhi ki chaal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

De di hame ajaadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

Raghupati raghav raja raam

Jab jab tera bigul baja jawan chal pade
Majdur chal pade the aur kisaan chal pade
Hindu aur musalman, sikh pathan chal pade
Kadamon pe tere koti koti praan chal pade
Fulon ki sej chod ke, daude jawahar lal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

De di hame ajaadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

Raghupati raghav raja ram

Man mein thi ahinsa ki lagan tan pe lngoti
Lakho men ghumata tha lie saty ki sonti
Waise to dekhane men thi hasti teri choti
Lekin tujhe jhukati thi himalay ki bhi choti
Duniya mein tu bejod tha insaan bemisal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

De di hame ajaadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamaal
Raghupati raghav raja ram

Jag men koi jiya hai to baapu tu hi jiya
Tune watan ki raah pe sab kuchh luta diya
Maanga na koi takht na koi taaj bhi liya
Amrit diya sabhi ko, magar khud jhar piya
Jis din teri chita jali, roya tha mahakal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal

De di hame ajaadi bina khadg bina dhal
Sabarmati ke sant tune kar diya kamal
Raghupati raghav raja ram, Raghupati raghav raja ram, Raghupati raghav raja ram.

2. ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी

कवि श्री प्रदीन जी द्वारा लिखित और स्वर कोकिला श्रीमती लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ यह गाना हर किसी को उन महान सैनिकों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।

ऐ मेरे वतन के लोगों,
तुम खूब लगा लो नारा,
ये शुभ दिन है हम सब का,
लहरा लो तिरंगा प्यारा,
पर मत भूलो सीमा पर,
वीरों ने है प्राण गंवाए,
कुछ याद उन्हें भी कर लो,
कुछ याद उन्हें भी कर लो,
जो लौट के घर न आए,
जो लौट के घर न आए,

ऐ मेरे वतन के लोगों,
जरा आंख में भर लो पानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी

ऐ मेरे वतन के लोगों,
जरा आंख में भर लो पानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी

तुम भूल न जाओ उनको,
इसलिए सुनो ये कहानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी,

जब घायल हुआ हिमालय,
खतरे में पड़ी आजादी,
जब तक थी सांस लड़े वो,
जब तक थी सांस लड़े वो,
फिर अपनी लाश बिछा दी,
संगीन पे धर कर माथा,
सो गए अमर बलिदानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी,

जब देश में थी दीवाली,
वो खेल रहे थे होली,
जब हम बैठे थे घरों में,
जब हम बैठे थे घरों में,
वो झेल रहे थे गोली,
थे धन्य जवान वो अपने,
थी धन्य वो उनकी जवानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी,

कोई सिख, कोई जाट, मराठा,
कोई सिख, कोई जाट, मराठा,
कोई गुरखा, कोई मदरासी,
कोई गुरखा, कोई मदरासी,
सरहद पर मरने वाला,
सरहद पर मरने वाला,
हर वीर था भारतवासी,
जो खून गिरा पर्वत पर,
वो खून था हिंदुस्तानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी,

थी खून से लथ-पथ काया,
फिर भी बंदूक उठाके,
दस-दस को एक ने मारा,
फिर गिर गए होश गंवा के,
जब अंत समय आया तो,
जब अंत समय आया तो,
कह गए के अब मरते हैं,
खुश रहना देश के प्यारों,
खुश रहना देश के प्यारों,
अब हम तो सफर करते हैं,
अब हम तो सफर करते हैं,
क्या लोग थे वो दीवाने,
क्या लोग थे वो अभिमानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी,

तुम भूल न जाओ उनको,
इसलिए कही ये कहानी,
जो शहीद हुए हैं उनकी,
जरा याद करो कुर्बानी,
जय हिन्द, जय हिन्द,
जय हिन्द की सेना,
जय हिन्द, जय हिन्द,
जय हिन्द की सेना,
जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द,

aye mere vatan ke logon,
tum khub laga lo nara
yeh shubh din hai hum sab kaa,
lahara lo tiranga pyara
par mat bhulo sima par,
viron ne hai pran ganvaye
kuch yaad unhe bhi kar lo
kuch yaad unhe bhi kar lo
jo laut ke ghar na aaye
jo laut ke ghar na aaye

aye mere vatan ke logon,
jara aankh me bhar lo pani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

aye mere vatan ke logon,
jara aankh me bhar lo pani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

Tum bhul na jao unko,
Isliye sonu ye kahani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

jab ghayal hua himalay,
khatre me padi azadi
jab tak thee sans lade woh,
phir apni lash bichha di
sangin pe dhar kar matha,
so gaye amar balidani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

jab desh me thi diwali,
woh khel rahe the holi
jab hum baithe the gharo me, jab hum baithe the gharo me
woh jhel rahe the goli
the dhanya javan woh apne, thi dhanya woh unakei jawani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

koi sikh koi jat maratha, koi sikh koi jat maratha
koi gurakha koi madrasi, koi gurakha koi madrasi
sarhad par marne vala, sarhad par marne vala
har veer tha bharatwasi
jo khoon gira parvat par, woh khoon tha hindustani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

thi khun se lath path kaya,
phir bhi banduk utha ke
das das ko ek ne mara,
phir gir gaye hosh gawa ke
jab ant samay aya to, jab ant samay aya to
kah gaye ke ab marte hain
khush rahna desh ke pyaro, khush rahna desh ke pyaro
ab hum toh safar karte hain, ab hum toh safar karte hain
kya log the wo diwane, kya log the wo abhimaani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani

tum bhul na jao unko,
iss liye kahi ye kahani
jo shahid hue hain unki,
jara yaad karo kurbani
jay hind, jay hind ki sena
jay hind, jay hind ki sena
jay hind, jay hind, jay hind

3. नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं

सन ऑफ इंडिया फिल्म का यह गीत हर बच्चे को देशभक्ति के साथ-साथ देश को उन्नती के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं,
बोलो मेरे संग, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।
जय हिन्द, जय हिन्द।

नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं,
बोलो मेरे संग, जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द।
जय हिन्द, जय हिन्द।

रस्ते पे चलूंगा न डर-डर के,
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के,
मंजिल से पहले न लूंगा कहीं दम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

धूप में पसीना मैं बहाऊंगा जहां,
हरे-भरे खेत लहराएगें वहां,
धरती पे फाके न पाएगें जन्म,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

नया है जमाना मेरी नई है डगर,
देश को बनाऊंगा मशीनों का नगर,
भारत किसी से रहेगा नही कम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

बड़ा हो के देश का सहारा बनूंगा,
दुनिया की आंखों का तारा बनूंगा,
रखूंगा ऊंचा तिरंगा परचम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

शांति की नगरी है मेरा ये वतन,
सबको सिखाऊंगा मैं प्यार का चलन,
दुनिया में गिरने न दूंगा कहीं बम,
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम,
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम।
नन्हा मुन्ना राही हूं…

Nanha munna rahi hoon, Desh Ka Sipahi hoon
Bolo Mere Sang, Jay hind, Jay hind, Jay hind
Jay hind, Jay hind

Nanha munna rahi hoon, Desh Ka Sipahi hoon
Bolo Mere Sang, Jay hind, Jay hind, Jay hind
Jay hind, Jay hind

Raste Pe Chalunga na Dar-Dar Ke
Chahe Mujhe Jeena Pade Mar-Mar Ke
Manzil Se Pehle na Lunga kahin Dam
Aage Hi Aage Badhaunga Kadam
Dahine Baen Dahine Baen, Tham!
Nanha munna rahi hoon……

Dhoop mein Pasina me Bahauga Jahan
Hare-Bhare Khet Lahraenge Vahan
Dharti Pe Fake na Paayenge Janam
Aage Hi Aage Badhaunga Kadam
Dahine Baen Dahine Baaen, Tham!
Nanha munna rahi hoon……

Naya Hai Zamana Meri nai Hai Dagar
Desh Ko Banaunga Mashino Ka nagar
Bharat Kisi Se Rahega nahi Kam
Aage Hi Aage Badhaunga Kadam
Dahine Baen Dahine Baen, Tham!
Nanha munna rahi hoon……

Bada Ho Ke Desh Ka Sahara Banoongaa
Duniya Ki Aankhon Ka Taara Banoongaa
Rakhunga Uncha Tiranga paracham
Aage Hi Aage Badhaunga Kadam
Dahine Baen Dahine Baen, Tham!
Nanha munna rahi hoon……

Shanti Ki nagari Hai Mera Ye Vatan
Sabako Sikhaunga Me Pyaar Ka Chalan
Duniya mein Girane na dunga kahin Bam
Aage Hi Aage Badhaunga Kadam
Dahine Baen Dahine Baen, Tham!
Nanha munna rahi hoon……

4. अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं

बच्चों के दिलों में देशभक्ति का जुनून भर देने वाला यह गाना लीडर फिल्म से लिया गया है, जो बच्चों को देश के लिए बलिदान और एक अच्छा लीडर बनने की प्रेरणा देता है।

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,

सर कटा सकते हैं, लेकिन सर झुका सकते नहीं।
सर झुका सकते नहीं।

हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है,
हमने ये नेमत पाई है,
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है,
हमने ये दौलत पाई है
मुस्कुरा कर खाई हैं सीनों पे अपने गोलियां,
सीनों पे अपने गोलियां,
कितने वीरानों से गुजरे हैं, तो जन्नत पाई है,
खाक में हम अपनी इज्जत को मिला सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं…

क्या चलेगी जुल्म की अहले-वफा के सामने,
अहले-वफा के सामने,
आ नहीं सकता कोई शोला हवा के सामने,
शोला हवा के सामने,
लाख फौजें ले के आए अमन का दुश्मन कोई,
लाख फौजें ले के आए अमन का दुश्मन कोई,
रुक नहीं सकता हमारी एकता के सामने,
हम वो पत्थर हैं, जिसे दुश्मन हिला सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं…
सर कटा सकते हैं, लेकिन सर झुका सकते नहीं।
सर झुका सकते नहीं।

वक्त की आवाज के हम साथ चलते जाएंगे,
हम साथ चलते जाएंगे,
हर कदम पर जिन्दगी का रुख बदलते जाएंगे,
हम रुख बदलते जाएंगे,
गर वतन में भी मिलेगा कोई गद्दारे वतन,
जो कोई गद्दारे वतन,
अपनी ताकत से हम उसका सर कुचलते जाएंगे,
एक धोखा खा चुके हैं और खा सकते नहीं,
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं…
वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम,

हम वतन के नौजवां हैं हम से जो टकराएगा,
हम से जो टकराएगा,
वो हमारी ठोकरों से खाक में मिल जाएगा,
खाक में मिल जाएगा,
वक्त के तूफान में बह जाएंगे जुल्मो-सितम,
आसमां पर ये तिरंगा उम्र भर लहराएगा,
उम्र भर लहराएगा,
जो सबक बापू ने सिखलाया भुला सकते नहीं,
सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नहीं…
सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नहीं…

Apni azadi ko hum hargiz mita sakte nahin
Sar kata sakte hain lekin sar jhuka sakte nahin

Sar kata sakte hain lekin sar jhuka sakte nahin
sar jhuka sakte nahin

Hamane sadiyon men ye azadi ki nemat paai hai
Hamne ye nemat paai hai
Saikadon kurabaniyan de kar ye daulat pai hai
Hamne ye daulat paai hai
Muskura Kar kahai hain sinon pe apne goliyan
sinon pe apne goliyan
Kitane wiranon jo gujare hain to jannat pai hai
Khaak men ham apani ijjat ko mila sakte nahin
Apni azadi ko hum hargiz mita sakte nahin

Kya chalegi julm ki ehal-e-wafa ke samne
ehal-e-wafa ke saamne
A nahi sakta koi shola hawa ke samne
shola hawa ke saamne
Laakh fauje le ke ae amn ka dushman koi
Laakh fauje le ke ae amn ka dushman koi
Ruk nahin sakta hamari ekta ke samane
Ham wo patthar hain jise dushman hila sakte nahin
Apni azadi ko hum hargiz mita sakte nahin
Sar kata sakte hain lekin sar jhuka sakte nahin
sar jhuka sakte nahin

Waqt ki awaaj ke ham saath chalate jayenge
ham saath chalate jayenge
Har kadam par zindagi ka rukh badalate jayenge
Ham rukh badalate jayenge
Gar watan men bhi milega koi gaddaar-e-watan
Jo koi gaddaar-e-watan
Apani takat se ham us ka sar kuchalte jayenge
Ek dhoka kha chuke hain aur kha sakate nahin
Apni azadi ko hum hargiz mita sakte nahin
Vande Matram, Vande Matram, Vande Matram,

Ham watan ke naujawan hain, humse jo takrayega
humse jo takrayega
Wo hamaari thokaron se khak mein mil jaayega
khak mein mil jayega
Waqt ke toofan mein bah jayenge julm-o-sitam
Aasman par ye tiranga umr bhar lahrayega
umr bhar lahrayega
Jo sabak baapu ne sikhalaya wo bhula sakte nahin
Sar kata sakte hain lekin sar jhuka sakte nahi
Sar kata sakte hain lekin sar jhuka sakte nahi

5. छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी

यह देशभक्ति गीत हम हिन्दुस्तानी फिल्म से लिया गया है। यह गाना बच्चों के लिए मुसीबत से लड़ने, पुरानी बातों को भूलकर हमेशा आगे बढ़ने का संदेश देता है।

छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी,
नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी,
नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …

आज पुरानी जंजीरों को तोड़ चुके हैं,
क्या देखें उस मंजिल को जो छोड़ चुके हैं,
चांद के दर पे जा पहुंचा है आज जमाना,
नए जगत से हम भी नाता जोड़ चुके हैं,
नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …
छोड़ो कल की बातें …..

हमको कितने ताजमहल हैं और बनाने,
कितने ही अजंता हम को और सजाने,
अभी पलटना है रुख कितने दरियाओं का,
कितने पर्वत राहों से हैं आज हटाने,
नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …
छोड़ो कल की बातें….

आओ मेहनत को अपना ईमान बनाएं,
अपने हाथों को अपना भगवान बनाएं,
राम की इस धरती को गौतम की भूमि को,
सपनों से भी प्यारा हिंदुस्तान बनाएं,
नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी …
छोड़ो कल की बातें….

हर जर्रा है मोती आंख उठाकर देखो,
माटी में सोना है हाथ बढ़ाकर देखो,
सोने की ये गंगा है चांदी की यमुना,
चाहो तो पत्थर से धान उगाकर देखो,
नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी…
छोड़ो कल की बातें….

छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी,
नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी,
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी … 2

Chodo kal ki baten, kal ki baat purani
naye daur mein likhenge milkar nayi kahani
Hum hindustani, hum hindustani

Chodo kal ki baten, kal ki baat purani
naye daur mein likhenge milkar nayi kahani
Hum hindustani, hum hindustani

Aaj purani zanjiron ko tod chuke hain
Kya dekhe us manzil ko jo chod chuke hain
Chand ke dar pe ja pahuncha hai aaj zamana
naye jagat se hum bhi nata jod chuke hain
naya khoon hai, nayi umangein, ab hai nayi jawani
Hum hindustani, hum hindustani
Chodo kal ki baten…..

Humko Kitne Taj Mahal Hain Aur Banane,
Kitne Hi Ajanta Humko Aur Sajane,
Abhi Palatna Hai Rukh Kitne Dariyaon Ka,
Kitne Parbat Raahon Se Hai Aaj Hatane,
naya khoon hai, nayi umangein, ab hai nayi jawani
Hum hindustani, hum hindustani
Chodo kal ki baten…..

Aao mehnat ko apna iman banaye
Apne hathon ko apna bhagwan banaye
Ram ki is dharti ko gautam ki bhumi ko
Sapnon se bhi pyara hindustan banaye
naya khoon hai, nayi umangein, ab hai nayi jawani
Hum hindustani, hum hindustani
Chodo kal ki baten…..

Har zarra hai moti, ankh utha kar dekho
Maati mein sona hai, hath badha kar dekho
Sone ki yeh ganga hai, chandi ki yamuna
Chaho to patthar pe dhaan ugakar dekho
naya khoon hai, nayi umangein, ab hai nayi jawani
Hum hindustani, hum hindustani
Chodo kal ki baten…..

Chhodo kal ki baten, kal ki baat puraani
naye daur mein likhenge milkar nayi kahani
Hum hindustani, hum hindustani – 2

6. दिल दिया है, जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

शायद ही ऐसा कोई हो जो कर्मा फिल्म के इस गीत को सुनकर देश के लिए बलिदान होने के लिए तैयार न हो जाए। बच्चों की आवाज में देश के प्रति प्यार बढ़ाने में यह गीत हर किसी को प्रेरणा देता है।

मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू,
तेरा सब कुछ मैं, मेरा सब कुछ तू,

आ आ आ….

हर करम अपना करेंगे,
हर करम अपना करेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

हर करम अपना करेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

हर करम अपना करेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा,
तू मेरा अभिमान है,

ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल कुर्बान है,
ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल कुर्बान है,

हम जिएंगे और मरेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
हम वतन, हम नाम हैं,

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
हम वतन, हम नाम हैं,

जो करे इनको जुदा मजहब नहीं इल्जाम है,
हम जिएंगे और मरेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

तेरी गलियों में चलाकर नफरतों की गोलियां,
लूटते हैं कुछ लुटेरे दुल्हनों की डोलियां,
लूटते हैं कुछ लुटेरे दुल्हनों की डोलियां,

लुट रहे हैं आप वो अपने घरों को लूट कर,
लुट रहे हैं आप वो अपने घरों को लूट कर,
खेलते हैं बेखबर अपने लहू से होलियां,

हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

हर करम अपना करेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

हर करम अपना करेंगे,
ऐ वतन तेरे लिए,
दिल दिया है,
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,

ऐ वतन तेरे लिए, ऐ वतन तेरे लिए, ऐ वतन तेरे लिए

ला ला ला ला….

Mera karma tu mera dharma tu
Tera sab kuch main mera sab kuch tu
A a a a a
Har karam apna karenge
Har karam apna karenge
Aye watan tere liye

Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Har karam apna karenge
Aye watan tere liye
Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Har karam apna karenge
Aye watan tere liye
Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Tu mera karma, tu mera dharma
Tu mera abhiman hai
Aye watan mahbub mere
Tujhpe dil kurban hai

Aye watan mahbub mere
Tujhpe dil kurban hai

Hum jiyenge aur marenge
Aye watan tere liye

Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye
Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Hindu muslim sikh isayi
Hum watan hum nam hai

Hindu muslim sikh isayi
Hum watan hum nam hai

Jo kare inko juda
Mazhab nahi ilzam hai

Hum jiyenge aur marenge
Aye watan tere liye

Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

A a a a a

Teri galiyon mein chala kar
nafrato ki goliya
Lutte hai kuch lutere
Dulhano ki doliya
Lutte hai kuch lutere
Dulhano ki doliya

Lut rahe hai aap wo
Apne gharo ko lut kar
Lut rahe hai aap wo
Apne gharo ko lut kar

Khelte hai bekhabar
Apne lahu se goliya

Hum jiyenge or marenge
Aye watan tere liye
Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Har Karam apna karenge
Aye watan tere liye
Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Har Karam apna karenge
Aye watan tere liye
Dil diya hai jaan bhi denge
Aye watan tere liye

Aye watan tere liye, Aye watan tere liye, Aye watan tere liye

La La La La

7. हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा बहती है

जिस देश में गंगा बहती है फिल्म के इस गाने में हमारे देश और देश में रहने वाले लोगों के अंदर की अच्छाई और सच्चाई को बताया गया है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है,
मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है,
ज्यादा की नहीं लालच हमको, थोड़े में गुजारा होता है,
थोड़े में गुजारा होता है,
बच्चों के लिए जो धरती मां, सदियों से सभी कुछ सहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

कुछ लोग जो ज्यादा जानते हैं, इंसान को कम पहचानते हैं,
कुछ लोग जो ज्यादा जानते हैं, इंसान को कम पहचानते हैं,
ये पूरब है पूरब वाले, हर जान की कीमत जानते हैं,
हर जान की कीमत जानते हैं,
मिल जुल के रहो और प्यार करो, एक चीज यही जो रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

हम कल क्या थे हम आज हैं क्या इसका ही नहीं अभिमान हमें,
हम कल क्या थे हम आज हैं क्या इसका ही नहीं अभिमान हमें,
जिस राह पे आगे बढ़ना है, है उसकी भी पहचान हमें,
है उसकी भी पहचान हमें,
इस धारा को किसने रोका, ये बंधके भला कब रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

जो जिससे मिला सीखा हमने, गैरों को भी अपनाया हमने,
जो जिससे मिला सीखा हमने, गैरों को भी अपनाया हमने,
मतलब के लिए अंधे होकर, रोटी को नहीं पूजा हमने,
रोटी को नहीं पूजा हमने,
अब हम तो क्या सारी दुनिया, सारी दुनिया से कहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं
जिस देश में गंगा बहती है।

होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है,
हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है।

Hotho pe sachchai rahti hai, Jaha dil mein safai rahti hai
Hum us desh ke vasi hein, Hum us desh ke vasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

Hotho pe sachchai rahti hai, Jaha dil mein safai rahti hai
Hum us desh ke vasi hein, Hum us desh ke vasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

Mehma jo hamara hota hai, Woh jaan se pyara hota hai
Mehman jo hamara hota hai, Woh jaan se pyara hota hai
Jyada ki nahi lalach hamko, Thode mein gujara hota hai
Thode mein guzara hota hai
Baccho ke liye jo dharti maa, Sadiyon se sabh kucch sahti hai
Hum us desh ke vaasi hai, Hum us desh ke vaasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

Kuch log jo jyada jaante hein, Insan ko kam pehchante hein
Kuch log jo jyada jaante hein, Insan ko kam pehchante hein
Ye purab hai purab wale, Har jaan ki kimat jante hein
Har jaan ki kimat jante hein
Mil jul ke raho aur pyar karo, Ek chij yahi jo rahti hai
Hum uss desh ke vaasi hai, Hum uss desh ke vaasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

Hotho pe sachchai rahti hai, Jaha dil mein safai rahti hai
Hum us desh ke vasi hein, Hum us desh ke vasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

Jo jiss se mila sikha hamne, Gairon ko bhi apnaya hamne
Jo jiss se mila sikha hamne, Gairon ko bhi apnaya hamne
Matlab ke liye andhe hokar, Roti ko nahi pooja hamne
Roti ko nahi pooja hamne
Ab ham toh kya sari duniya, Sari duniya se kati hai
Hum uss desh ke vaasi hai, Hum uss desh ke vaasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

Hotho pe sachchai rahti hai, Jaha dil mein safai rahti hai
Hum us desh ke vasi hein, Hum us desh ke vasi hein
Jis desh mein ganga behti hai

8. जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा

सिकंदर-ए-आजम फिल्म से लिया गया यह देशभक्ति गीत भारत देश की समृद्धी और संस्कृति के बारे में बताता है।

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा।

गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु, गुरुदेव महेश्वरा,
गुरु साक्षात परब्रह्म, तत्समये श्री गुरुवे नम:

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां सत्य अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जय भारती, जय भारती, जय भारती, जय भारती।

ये धरती वो जहां ॠषि मुनि जपते प्रभु नाम की माला,
हरि ओम, हरि ओम, हरि ओम, हरि ओम,
जहां हर बालक एक मोहन है और राधा हर एक बाला,
और राधा हर एक बाला,
जहां सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना फेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां गंगा, जमुना, कृष्ण और कावेरी बहती जाए,
जहां उत्तर, दक्षण, पूरब, पश्चिम को अमृत पिलवाए,
ये अमृत पिलवाए,
कहीं ये तो फल और फूल उगाए केशर कहीं बिखेरा
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी हैं अलबेले,
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले,
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले,
होली के कहीं मेले,
जहां राग रंग और हंसी खुशी का चारों ओर है घेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां आसमां से बातें करते मंदिर और शिवाले,
जहां किसी नगर में किसी द्वार पर कोई न ताला डाले
कोई न ताला डाले
और प्रेम की बंसी जहां बजाता आए शाम सवेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जहां सत्य अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा। वो भारत देश है मेरा।

जय भारती, जय भारती, जय भारती, जय भारती।

jaha daal daal par sone ki chidiya karti hai basera
woh bharat desh hai mera

guru brahma guru vishnu, guru devo maheshwara
guru sakshat parabrahma, tasmaye shri guruve namaha

jaha daal daal par sone ki chidiya karti hai basera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

jaha daal daal par sone ki chidiya karti hai basera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

jaha satya ahinsa aur dharam ka pag pag lagta dera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

Jai bharti, Jai bharti, Jai bharti, Jai bharti,

yeh dharati wo jaha rishi muni, japate prabhu naam ki maala
Hari Om, Hari Om, Hari Om, Hari Om,
jaha har balak ek mohan hai, aur radha ek ek bala
aur radha ek ek bala
jaha suraj sabse pehle aa kar dale apna dera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

Jaha ganga, jamuna, krishin or kaveri behti jaye
Jaha uttar dakshin purab paschim ko amrit pilwaye
Ye amrit pilwaye
Kahi ye to phal or phool ugaye keshar kahi bikhera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

albelon ki is dharti ke tyohar bhi hai albele
kahin diwali ki jag-mag hai holi ke kahin mele
kahin diwali ki jag-mag hai holi ke kahin mele
holi ke kahin mele
jaha raag rang aur hansi khushi ka charo aur hai ghera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

jaha daal daal par sone ki chidiya karti hai basera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

jaha asman se bate karte mandir aur shivalay
kisi nagar mein kisi dwaar par koyi na tala dale
koyi na tala dale
Or prem ki bansi jahan bajata aaye shaam savera
woh bharat desh hai mera

jaha satya ahinsa aur dharam ka pag pag lagta dera
woh bharat desh hai mera, woh bharat desh hai mera

Jai bharti, Jai bharti, Jai bharti, Jai bharti,

9. है प्रीत जहां की रीत सदा

पूरब और पश्चिम फिल्म का यह गीत भारत की प्राचीन सभ्यता, प्रेम और महानता का वर्णन बहुत सुंदर तरीके से करता है।

जब जीरो दिया मेरे भारत ने, भारत ने, मेरे भारत ने
दुनिया को तब गिनती आई,
तारों की भाषा भारत ने, दुनिया को पहले सिखलाई,

देता न दशमलव भारत तो, यूं चांद पे जाना मुश्किल था,
धरती और चांद की दूरी का, अंदाजा लगाना मुश्किल था,

सभ्यता जहां पहले आई, सभ्यता जहां पहले आई
पहले जन्मी है जहां पे कला,
अपना भारत वो भारत है, जिसके पीछे संसार चला,
संसार चला और आगे बढ़ा, यूं आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया,
भगवान करे ये और बढ़े, बढ़ता ही रहे और फूले-फले।
बढ़ता ही रहे और फूले-फले।

है प्रीत जहां की रीत सदा, है प्रीत जहां की रीत सदा
है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।

है प्रीत जहां की रीत सदा।

काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है,
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, हो जिसे मान चुकी सारी दुनिया
मैं बात, मैं बात वही दोहराता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।
है प्रीत जहां की रीत सदा।

जीते हो किसी ने देश तो क्या, हमने तो दिलों को जीता है,
जहां राम अभी तक है नर में, नारी में अभी तक सीता है,
इतने पावन हैं लोग जहां, ओ इतने पावन हैं लोग जहां
मैं नित-नित, मैं नित-नित शीश झुकाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।
है प्रीत जहां की रीत सदा।

इतनी ममता नदियों को भी, जहां माता कहके बुलाते हैं,
इतना आदर इंसान तो क्या, पत्थर भी पूजे जाते हैं,
उस धरती पे मैंने जन्म लिया, हो उस धरती पे मैंने जन्म लिया
ये सोच, ये सोच के मैं इतराता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।

है प्रीत जहां की रीत सदा।

Jab ziro diya mere bharat ne, bharat ne, mere bharat ne
Duniya ko tab ginati ai
Taron ki bhasha bharat ne
Duniya ko pahale sikhalai
Deta na dashamlav bharat to
Yun chaand pe jana mushkil tha
Dharti aur chand ki duri ka
Andaza lagana mushkil tha
Sabhyata jahan pahale ai, Sabhyata jahan pahale ai
Pahale janmi hai jahan pe kala
Apana bharat wo bharat hai
Jis ke pichhe sansar chala
Sansar chala aur aage badha
Yun age badha, badhta hi gaya
Bhagawan kare ye aur badhe
Badhta hi rahe aur fule fale
Badhta hi rahe aur fule fale

Hai prit jahaan ki rit sada,
Hai prit jahaan ki rit sada
Hai prit jahaan ki rit sada
Main geet waha ke gata hu
Bharat ka rehne wala hu
Bharat ki baat sunata hu
Hai prit jaha ki rit sada

Kale gore ka bhed nahin
Har dil se hamara nata hai
Kuchh aur n ata ho hamako
Hamen pyar nibhana ata hai
Jise maan chuki saari duniya, ho Jise maan chuki saari duniya
Main baat, Main baat wahi doharata hu
Bharat ka rahane waala hu
Bharat ki baat sunaata hu
Hai prit jaha ki rit sada

Jite ho kisi ne desh to kya
Hamane to dilon ko jita hai
Jahan ram abhi tak hai nar men
nari men abhi tak sita hai
Itane pawan hain log jaha, Itane pawan hain log jaha
Main nit nit, Main nit nit sheesh jhukta hu
Bharat ka rahane wala hu
Bharat ki baat sunata hu
Hai prit jaha ki rit sada

Itani mamata nadiyon ko bhi
Jaha mata kah ke bulate hain
Itana adar insan to kya
Patthar bhi puje jate hain
Us dharti pe maine janam liya, Us dharti pe maine janam liya
Ye soch, Ye soch ke main itarata hu
Bharat ka rahane wala hu
Bharat ki baat sunata hu
Hai prit jaha ki rit sada

10. मेरे देश की धरती

उपकार फिल्म का यह गीत अपने देश की धरती का गुण गान करता है और देश की मिट्टी का महत्व बहुत सुंदर तरीके से बताता है।

आ आ आ, ओ ओ ओ
आ आ आ, ओ ओ ओ

मेरे देश की धरती
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती,

मेरे देश की धरती,
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती, मेरे देश की धरती

आ आ आ, ओ ओ ओ
आ आ आ, ओ ओ ओ

बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं
जीवन का राग सुनाते हैं,
गम कोस दूर हो जाता है, खुशियों के कंवल मुस्काते हैं,
खुशियों के कंवल मुस्काते हैं,
ओ ओ ओ
सुन के रहट की आवाजें,
सुन के रहट की आवाजें यूं लगे कहीं शहनाई बजे,
यूं लगे कहीं शहनाई बजे,
आते ही मस्त बहारों के दुल्हन की तरह हर खेत सजे,
दुल्हन की तरह हर खेत सजे,

मेरे देश की धरती,
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती, मेरे देश की धरती,

जब चलते हैं इस धरती पे हल ममता अंगड़ाइयां लेती है,
ममता अंगड़ाइयां लेती है,
क्यों न पूजें इस माटी को जो जीवन का सुख देती है,
जो जीवन का सुख देती है,
ओ ओ ओ ओ
इस धरती पे जिसने जन्म लिया,
इस धरती पे जिसने जन्म लिया उसने ही पाया प्यार तेरा,
उसने ही पाया प्यार तेरा,
यहां अपना पराया कोई नहीं,
यहां अपना पराया कोई नहीं है सब पे है मां उपकार तेरा,
है सब पे है मां उपकार तेरा,

मेरे देश की धरती
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती, मेरे देश की धरती,

ये बाग हैं गौतम नानक का खिलते हैं अमन के फूल यहां,
खिलते हैं अमन के फूल यहां,

गांधी, सुभाष, टैगोर, तिलक ऐसे हैं चमन के फूल यहां,
ऐसे हैं चमन के फूल यहां,
रंग हरा हरि सिंह नलवे से, रंग लाल है लाल बहादुर से,
रंग बना बसंती भगत सिंह, रंग बना बसंती भगत सिंह,
रंग अमन का वीर जवाहर से, रंग अमन का वीर जवाहर से,

मेरे देश की धरती,
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती,
मेरे देश की धरती, मेरे देश की धरती,

मेरे देश की धरती,
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती, मेरे देश की धरती
Aa aa aa oo oo oo
Aa aa aa oo oo oo

Mere desh ki dharti
Mere desh ki dharti, sona ugale, ugale hire moti
Mere desh ki dharti

Mere desh ki dharti
Mere desh ki dharti, sona ugale, ugale hire moti
Mere desh ki dharti

Aa aa aa oo oo oo

Bailon ke gale mein jab ghungru, jiwan kaa raag sunate hai
jiwan kaa raag sunate hai
Gam kos door ho jata hai, khushiyon ke kanwal muskate hai
khushiyon ke kanwal muskate hai
O o o o

Sun ke rahat ki awaze
Sun ke rahat ki awaze, yun lage kahin shehnaai baje
yun lage kahin shehnaai baje
Ate hi mast baharon ke dulhan ki tarah har khet saje
dulhan ki tarah har khet saje

Mere desh ki dharti
Mere desh ki dharti, sona ugale, ugale hire moti
Mere desh ki dharti

Jab chalte hai is dharti pe hal, mamta angdaiyan leti hai
mamta angdaiyan leti hai
Kyo na pooje is maati ko, jo jiwan ka sukh deti hai
jo jiwan ka sukh deti hai
O o o o

Is dharti pe jis ne janam liya
Is dharti pe jis ne janam liya, usne hi paya pyar tera
usne hi paya pyar tera
Yaha apna paraya koi nahi
Yaha apna paraya koi nahi, hai sab pe, maa, upkaar tera
hai sab pe, maa, upkaar tera

Mere desh ki dharti
Mere desh ki dharti, sona ugale, ugale hire moti
Mere desh ki dharti

Ye bag hain gautam nanak ka, khilate hai aman ke phool yaha
khilate hai aman ke phool yaha
Gandhi, subhash
Gandhi, subhash taigor, tilak aise hain chaman ke phool yaha
aise hain chaman ke phool yaha
Rang hara hari sing nalawe se, rang lal hai lal bahadur se
Rang bana basanti bhagat singh Rang bana basanti bhagat singh
Rang aman ka veer jawahar se Rang aman ka veer jawahar se

Mere desh ki dharti
Mere desh ki dharti, sona ugale, ugale hire moti
Mere desh ki dharti

Mere desh ki dharti
Mere desh ki dharti, sona ugale, ugale hire moti
Mere desh ki dharti

देश भक्ति से भरे ये गीत न सिर्फ न बच्चों का परिचय अपने देश से कराएंगे, बल्कि उनके दिल और दिमाग को देश प्रेम की भावना से भर देंगे। साथ ही जब कभी भी उनके स्कूल में गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम होगा, तो उन्हें उसके लिए तैयारी करने में भी मदद करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check Complete List – English

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!