दीपावली पर 10 लाइन – 10 Lines on Diwali
दीपावली एक हिन्दू त्योहार है। इसे दिवाली भी कहते हैं। दिवाली पूरे भारत में खूब धूम धाम से मनाते हैं। भारत के बाहर रहने वाले हिन्दू और दूसरे धर्म के लोग भी दीपावली बहुत धूम धाम से मनाते हैं। इस आर्टिकल में दीपावली पर 10 लाइन – 10 Lines on Diwali बताई गयी हैं।
दीपावली पर 10 लाइन – 10 Lines on Deepawali
- दीपावली हिंदूओ के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
- इसे दिवाली भी कहते हैं।
- दिवाली पूरे भारत में खूब धूमधाम से मनाते हैं।
- इस दिन सभी लोग अपने घरों और दुकानों आदि को दीयों और लाइट से सजाते हैं।
- दीपावली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है।
- भारत के बाहर रहने वाले हिन्दू और दूसरे धर्म के लोग भी दीपावली बहुत धूम धाम से मनाते हैं।
- भगवान श्री राम जब 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे तो वहाँ के लोगों ने उनके लौटने की खुशी में इस दिन को दीवाली के रूप में मनाया।
- दिवाली का त्योहार हर साल अक्टूबर या नवम्बर माह में आता है।
- दीवाली की शाम को सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं।
- शाम को भगवान लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।
- पूजा के बाद सभी लोग अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों आदि में दीप जलाते हैं।
- दीवाली के दिन सभी लोग अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को मिठाई, गिफ्ट आदि देते हैं।
- इन दिन बहुत से लोग पटाखे, फुलझड़ी, चरखी और बम आदि भी जलाते हैं।
- प्रदूषण के बढ़ते खतरे की वजह से अब लोगों ने पटाखे फुलझड़ी, चरखी और बम आदि जलाना कम कर दिया है।
आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
