Categories
Kids Learning Other for Kids

बाल दिवस पर 10 लाइन – 10 Lines on Children’s Day

14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। इसे भारत में बाल दिवस Childrens Day के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, इसलिये बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारते थे। इस पोस्ट में बच्चों के लिए बाल दिवस पर 10 लाइन10 Lines on Children’s Day दी गयी हैं।

पढे 10 Lines on Cow in Hindi

बाल दिवस पर 10 लाइन – 10 Lines on Children’s Day

1. बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है।

2. हर वर्ष भारत में 14 नवम्बर को पूरे उत्साह के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3. बाल दिवस के रूप में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवम्बर को मनाया जाता है।

4. पंडित नेहरू को बच्चो से बहुत लगाव था। वे अपना समय बच्चों के आसपास बिताना पसंद करते थे। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

5. सभी विद्यालयों में Children’s Day के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

6. इस दिन स्कूली बच्चे सज-धज कर विद्यालय जाते हैं। वे अपने चाचा नेहरू को प्रेम से स्मरण करते हैं।

7. बाल मेले में बच्चे अपनी बनाई हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाते हैं। इसमें बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

8. बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए बहुत सी प्रतियोगिताओं जैसे नृत्य, संगीत, चित्रकला, कहानी लेखन आदि का भी आयोजन किया जाता है।

9. इस दिन बच्चों को मिठाईयां बांटी जाती हैं। बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी बताया जाता है।

10. बच्चे किसी भी राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं। इसलिए उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इस दिन विभिन्न माध्यमों के द्वारा आम लोगों को शिक्षा का महत्व बताया जाता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!