Categories
History

धार्मिक आन्दोलन – सूफी आन्दोलन और भक्ति आन्दोलन

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के अंतर्गत धार्मिक आन्दोलनों को मुख्यत: सूफी आन्दोलन और भक्ति आन्दोलन में बांटा गया है। इस पोस्ट में सूफी आन्दोलन और भक्ति आन्दोलन के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें-
मध्यकालीन भारतीय इतिहास Medieval Indian History in Hindi
दिल्ली सल्तनत Delhi Sultanate in Hindi
विजयनगर साम्राज्य, बहमनी राज्य और स्वतन्त्र प्रान्तीय राज्य

धार्मिक आन्दोलन – सूफी आन्दोलन, भक्ति आन्दोलन

सूफी आन्दोलन

9वी सदी में बसरा (ईराक) में सूफी मत का आरंभ हुआ। सूफी दर्शन एकेश्वरवाद में विश्वास करता था। यह एक प्रकार का रहस्यवादी दर्शन था।

शेख अली हुजविरी (गजनवी) भारत में पहले सूफी संत थे। जिनसे भारत में सूफी आन्दोलन की शुरुआत हुई। राबिया पहली महिला सूफी संत थी।

अजमेर के ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती, दिल्ली के शेख निजामुद्दीन औलिया और नासिरुद्दीन,फतेहपुर सीकरी के शेख सलीम चिश्ती तथा फरीदुदरीन गंजशकर प्रसिद्ध सूफी सन्त थे।

सूफी सम्प्रदाय एवं उनके संस्थापक

सम्प्रदायसंस्थापकभारत में प्रचारक
चिश्तीअबू अब्दाल चिश्तीख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
सुहारावर्दीशेख शिहाबुद्दीन उमा सुहरावर्दीबहाउद्दीन जकारिया
कादिरीअब्दुल कादिरशाह नियामतुल्ला
नक्शबन्दीख्वाजा बाकी बिल्लाहमखदूम जिलानी
शत्तारियाअब्दुल शत्तार
सूफी सम्प्रदाय एवं उनके संस्थापक

भक्ति आन्दोलन

हिन्दू धर्म व समाज सुधार के लिए मध्यकाल में भक्ति आन्दोलन का उदय हुआ। छठी शताब्दी में भक्ति आन्दोलन का आरंभ दक्षिण में तमिल क्षेत्र में हुआ, जो कर्नाटक और महाराष्ट्र में फैल गया।

भक्ति आन्दोलन का विकास 12 अलवार वैष्णव संतों तथा 63 नयनार शैव संतों ने किया

भक्ति आन्दोलन दक्षिण भारत से उत्तर भारत में रामानन्द के द्वारा लाया गया।

उत्तर में कबीर और रामानन्द , दक्षिण में रामानुज, महाराष्ट्र में नामदेव, बंगाल में चैतन्य एवं पंजाब में गुरुनानक भक्ति आन्दोलन के प्रमुख सन्त थे। कबीर की शिक्षाएँ बीजक में संग्रहित हैं।

भक्ति आन्दोलन की विशेषताएं

  • एकेश्वरवाद
  • वाह्य आडंबरों का विरोध
  • वर्ण व्यवस्था का विरोध
  • मानव सेवा पर बल
  • स्थानीय भाषाओं में उपदेश
  • गुरु के महत्व में वृद्धी
  • आस्था और भक्ति पर बल

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check Complete List – Competitive Exam Preparation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!