Categories
History

मध्यकालीन भारतीय इतिहास Medieval Indian History in Hindi

मध्यकालीन भारतीय इतिहास Medieval Indian History को निम्नलिखित भागों में बांटा गया है।

मध्यकालीन भारतीय इतिहास Medieval Indian History in Hindi

पढ़ें – महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय रेखाएँ International Boundary Lines

भारत पर अरबों का आक्रमण Arab invasion of India

भारत पर अरबों के आक्रमण को निम्नलिखित दो भागों में बाँट सकते हैं।

  1. अरब मुस्लिम आक्रमण Arab Muslim Invasion
    • मोहम्मद बिन कासिम Mohammad Bin Qasim (712 AD)
  2. तुर्की मुस्लिम आक्रमण Turkish Muslim Invasion
    • महमूद गजनवी Mahmud Ghaznavi (997 ई.)
    • मुहम्मद गौरी Muhammad Gori (1175 ई.)
    • दिल्ली सल्तनत Delhi Sultanate

मोहम्मद बिन कासिम Mohammad Bin Qasim

भारत पर अरबो का प्रथम आक्रमण 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। उस समय सिन्ध पर दाहिर का शासन था। सिंध के राजा दाहिर के साथ रावर / रेवार का युद्ध हुआ था।

पढ़ें – रचना एवं रचनाकार – Rachna evam Rachnakar – सेट 1

महमूद गजनवी Mahmud Ghaznavi

महमूद गजनवी 997 ई. में गजनी की गद्दी पर बैठा। उसने भारत पर 17 बार आक्रमण किया। उसका पहला आक्रमण वैहिन्द के शासक जयपाल के विरुद्ध था। अधिकांश आक्रमण खैबर दर्रे से होकर किए गए।

1025 ई. में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मन्दिर (सौराष्ट्र) पर आक्रमण किया तथा भयंकर लूटपाट की।

महमूद गजनवी का अन्तिम आक्रमण सिन्ध और मुल्तान के तटवर्ती क्षेत्रों के जाटों के विरुद्ध था

उसकी सेना में तिलक नामक हिन्दू सेनापति था। उसने संस्कृत और अरब मुद्रा लेख के साथ चांदी के सिक्के (दिरहम) चलवाये।

अलबरूनी, फिरदौसी, उत्बी तथा फारुखी जैसे विद्वान् महमूद गजनवी के दरबार में रहते थे। कुछ प्रमुख रचनाए निम्न हैं।

  • अलबरूनी – तहकीक ए हिन्द (अरबी)
  • फिरदौसी – शाहनामा (महान फ़ारसी ग्रंथ), पूर्व का होमर
  • उत्बी – तारीख ए यामिनी (अरबी)

मुहम्मद गौरी Muhammad Gori

मुहम्मद गोरी ने भारत पर पहला आक्रमण 1175 ई. में मुल्तान में किया।

चालुक्य शासक भीम II ने 1178 ई. में मुहम्मद गोरी को परास्त किया था।

1191 ई. में मुहम्मद गोरी एवं पृथ्वीराज चौहान के मध्य तराइन का प्रथम युद्ध हुआ था, जिसमें मुहम्मद गोरी की हार हुई थी।

तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 ई. में हुआ। जिसमें गोरी ने पृथ्वीराज चौहान का पराजित कर भारत में तुर्क सत्ता स्थापित की

चन्दावर के युद्ध (1194 ई.) में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के शासक जयचन्द को हराया।

1206 ई. में खोखरों ने मुहम्मद गोरी की हत्या कर दी।

मुहम्मद गोरी के कुछ सिक्कों पर एक ओर कलमा और दूसरी ओर लक्ष्मी की आकृति खुदी थी

इसी समय उत्तर भारत में इक्ता/उक्ता प्रणाली शुरू हुई।

आगे पढ़ें:-

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check Complete List – Competitive Exam Preparation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!