10 Lines on Dussehra in Hindi
दशहरा एक हिन्दू त्योहार है। इसे विजयदशमी भी कहते हैं। यह भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में मनाते हैं। इस लेख दशहरे पर 10 लाइंस 10 Lines on Dussehra में निम्नलिखित पंक्तियाँ प्रस्तुत की गयी हैं।
दशहरा पर 10 पंक्तियाँ 10 Lines on Dussehra in Hindi
- दशहरा एक हिन्दू त्योहार है।
- यह भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है।
- यह रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है।
- यह महिषासुर पर दुर्गा जी की जीत का भी प्रतीक है।
- इसे विजयदशमी भी कहते हैं।
- इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में मनाते हैं।
- इस दिन रावण का एक बड़ा पुतला बनाया जाता है, जो बुराई का प्रतीक होता है।
- दशहरे के दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है।
- इस दिन मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले भी जलाए जाते हैं।
- दशहरे के पहले नवरात्रों का पर्व होता है, जो नौ दिन चलता है। दसवें दिन दशहरा होता है।
- इस दिन मेला भी लगता है।
- भारत में कुछ जगहों पर दशहरे की शाम को एक-दूसरे को पान खिलाते हैं।
- दशहरे के दिन स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहते हैं।
आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
