Categories
Kids Learning Other for Kids

Best Tongue Twisters in Hindi

हैलो दोस्तों, आज मैं इस पोस्ट में हिन्दी के कुछ बेस्ट टंग-ट्विस्टर Best Tongue Twisters in Hindi शेयर कर रहा हूँ। टंग-ट्विस्टर कुछ इस तरह के वाक्य होते हैं , जिन्हें हम आसानी से जल्दी-जल्दी नहीं बोल सकते हैं।

दोस्तों किसी पार्टी या समारोह में इन टंग-ट्विस्टर को जल्दी-जल्दी बोलने का चैलेंज आप अपने दोस्तों और रिस्तेदारों को दे सकते हैं और माहोल को और खुशनुमा बना सकते हैं। तो आइये नजर डालते हैं हिन्दी भाषा के कुछ प्रशिद्ध और बेस्ट टंग-ट्विस्टर पर।

Read – Nursery Rhymes in Hindi बच्चों के लिए कविताएं

Famous Tongue Twisters in Hindi

हिंदी भाषा के प्रशिद्ध और बेस्ट टंग-ट्विस्टर

1. खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।

2. चार नयी नवेली दुल्हन दुल्हन नयी नवेली चार

3. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची, ऊंची पूंछ ऊंट की।

4. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला।

5. कच्चा पापड़, पक्का पापड़

6. पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता। पके पेड़ को पकड़े पिंकू,पिंकू पकड़े पका पपीता।

7. डबल बबल गम बबल डबल

8. अचार का कचरा, कचरे के डिब्बे में, कचरे के डिब्बे में अचार का कचरा।

9. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है। समझ समझ के जो ना समझे, मेरी समझ में वो ना समझ है।

10. चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे, चाट–चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।

11. चार कचरी कच्चे चाचा, चार कचरी पक्के। पक्की कचरी कच्चे चाचा, कच्ची कचरी पक्के।

12. नीली रेल, लाल रेल, नीली रेल, लाल रेल

13. कच्चा कचरा पक्का कचरा

14. नदी किनारे किराने की दुकान

15.  जो जो को खोजो, खोजो जोजो को। जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।

16. मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला। हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।

17. फालसे का फासला

दोस्तों अगर आप भी कुछ हिन्दी के टंग ट्विस्टर Tongue Twister जानते हैं और सभी के साथ शेयर करना चाहते हैं तो नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। आप अपने सुझाव भी शेयर कर सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning

Categories
Kids Learning Other for Kids

Nursery Rhymes in Hindi बच्चों के लिए कविताएं

इस पोस्ट में बच्चों के लिए कवितायें Nursery Rhymes for Kids in Hindi दी गयी हैं। ये सभी Poems हम सभी ने बचपन में जरूर सुनी और सीखी होंगी। तो इन कविताओं को बच्चों को सिखाइए। बच्चों के मुंह से इन Nursery Rhymes / Kids Poems को सुनना अच्छा तो लगेगा ही, साथ ही इससे बच्चों की याद करने की और बोलने की प्रतिभा का भी विकास होगा।

चंदा मामा दूर के

चंदा मामा दूर के,
पुए पकाएं पूर के।
आप खाएँ थाली में,
मुन्ने को दें, प्याली में।
प्याली गयी टूट,
मुन्ना गया रूठ॥

लालाजी ने केला खाया

लाला जी ने केला खाया,
केला खा के मुंह पिचकाया,
मुंह पिचका के कदम बढाया,
कदम के नीचे छिलका आया,
लाला जी गिरे धड़ाम,
हड्डी पसली चूर हुई,
मुंह से निकला हायराम हायराम हायराम॥

तितली उड़ी, उड़ न सकी

तितली उड़ी, उड़ न सकी,
बस में बैठी, सीट न मिली।
ड्राईवर बोला, आ जा मेरे पास,
तितली बोली, हठ बदमाश॥

मछ्ली जल की रानी है

मछ्ली जल की रानी है,
जीवन उसका पानी है।
हाथ लगाओ तो डर जाएगी,
बाहर निकालो तो मर जाएगी॥

पढ़ें – भारत के राष्ट्रीय प्रतीक National Symbols of India in Hindi

मम्मी की रोटी गोल गोल

मम्मी की रोटी गोल गोल,
पापा का पैसा गोल गोल,
दादा का चश्मा गोल गोल,
दादी की बिंदिया गोल गोल,
ऊपर पंखा गोल गोल,
नीचे धरती गोल गोल,
चंदा गोल सूरज गोल,
हम भी गोल तुम भी गोल,
सारी दुनिया गोल-मटोल,

धोबी आया धोबी आया

धोबी आया, धोबी आया,
कितने कपड़े लाया..?
एक, दो, तीन, एक, दो, तीन….
धोबी आया धोबी आया,
कितने कपड़े लाया..?
चार, पांच, छे, चार, पांच, छे….

चुन्नू मुन्नू थे दो भाई

चुन्नू मुन्नू थे दो भाई,
रसगुल्ले पर हुई लड़ाई,
चुन्नू बोला मैं खाऊंगा,
मुन्नू बोला मैं खाऊंगा,
झगड़ा सुन कर मम्मी आई,
दोनों को एक चपत लगाई.
आधा तू ले चुन्नू बेटा,
आधा तू ले मुन्नू बेटा,
आपस में झगड़ा कभी न करना,
हमेशा मिल-जुल कर रहना॥

ऊपर पंखा चलता है, नीचे बेबी सोती है

ऊपर पंखा चलता है,
नीचे बेबी सोती है।
सोते-सोते भूख लगी,
खाले बेटा मूँगफली।
मूँगफली में दाना नहीं,
हम तुम्हारे नाना नहीं॥

बारिश आई छम, छम, छम

बारिश आयी छम, छम, छम,
छाता लेकर निकले हम।
पैर फिसल गया, गिर गये हम,
ऊपर छाता नीचे हम॥

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning

Categories
Kids Learning Other for Kids

बाल दिवस पर 10 लाइन – 10 Lines on Children’s Day

14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। इसे भारत में बाल दिवस Childrens Day के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, इसलिये बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारते थे। इस पोस्ट में बच्चों के लिए बाल दिवस पर 10 लाइन10 Lines on Children’s Day दी गयी हैं।

पढे 10 Lines on Cow in Hindi

बाल दिवस पर 10 लाइन – 10 Lines on Children’s Day

1. बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है।

2. हर वर्ष भारत में 14 नवम्बर को पूरे उत्साह के साथ बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3. बाल दिवस के रूप में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवम्बर को मनाया जाता है।

4. पंडित नेहरू को बच्चो से बहुत लगाव था। वे अपना समय बच्चों के आसपास बिताना पसंद करते थे। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

5. सभी विद्यालयों में Children’s Day के दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

6. इस दिन स्कूली बच्चे सज-धज कर विद्यालय जाते हैं। वे अपने चाचा नेहरू को प्रेम से स्मरण करते हैं।

7. बाल मेले में बच्चे अपनी बनाई हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाते हैं। इसमें बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

8. बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए बहुत सी प्रतियोगिताओं जैसे नृत्य, संगीत, चित्रकला, कहानी लेखन आदि का भी आयोजन किया जाता है।

9. इस दिन बच्चों को मिठाईयां बांटी जाती हैं। बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी बताया जाता है।

10. बच्चे किसी भी राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं। इसलिए उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इस दिन विभिन्न माध्यमों के द्वारा आम लोगों को शिक्षा का महत्व बताया जाता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning

Categories
Kids Learning Other for Kids

दीपावली पर 10 लाइन – 10 Lines on Diwali

दीपावली एक हिन्दू त्योहार है। इसे दिवाली भी कहते हैं। दिवाली पूरे भारत में खूब धूम धाम से मनाते हैं। भारत के बाहर रहने वाले हिन्दू और दूसरे धर्म के लोग भी दीपावली बहुत धूम धाम से मनाते हैं। इस आर्टिकल में दीपावली पर 10 लाइन10 Lines on Diwali बताई गयी हैं।

दीपावली पर 10 लाइन – 10 Lines on Deepawali

  1. दीपावली हिंदूओ के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
  2. इसे दिवाली भी कहते हैं।
  3. दिवाली पूरे भारत में खूब धूमधाम से मनाते हैं।
  4. इस दिन सभी लोग अपने घरों और दुकानों आदि को दीयों और लाइट से सजाते हैं।
  5. दीपावली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है।
  6. भारत के बाहर रहने वाले हिन्दू और दूसरे धर्म के लोग भी दीपावली बहुत धूम धाम से मनाते हैं।
  7. भगवान श्री राम जब 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे तो वहाँ के लोगों ने उनके लौटने की खुशी में इस दिन को दीवाली के रूप में मनाया।
  8. दिवाली का त्योहार हर साल अक्टूबर या नवम्बर माह में आता है।
  9. दीवाली की शाम को सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं।
  10. शाम को भगवान लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।
  11. पूजा के बाद सभी लोग अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों आदि में दीप जलाते हैं।
  12. दीवाली के दिन सभी लोग अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को मिठाई, गिफ्ट आदि देते हैं।
  13. इन दिन बहुत से लोग पटाखे, फुलझड़ी, चरखी और बम आदि भी जलाते हैं।
  14. प्रदूषण के बढ़ते खतरे की वजह से अब लोगों ने पटाखे फुलझड़ी, चरखी और बम आदि जलाना कम कर दिया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Check All Posts on Kids Learning

Categories
Kids Learning Other for Kids

Colouring Sheets for Nursery Kids

Coloring Sheets (Coloring Pages) are a good way to improve imagination, creativity and fine motor skills of kids. Following are the Printable Colouring Sheets for Nursery, which can also be used by kids of other classes. These coloring sheets are free for personal and educational use. You can download these using the Download button.

Your little one will enjoy coloring and letting their colorful imagination with these printable coloring sheets.

Colouring Sheets for Nursery Kids

House

Colouring Sheet House for Nursery Kids
Colouring Sheet for Nursery Kids – House

Christmas Tree

Colouring Sheet for Nursery Kids - Christmas Tree
Colouring Sheet for Nursery Kids – Christmas Tree

Car

Colouring Sheet for Nursery Kids - Car
Colouring Sheet for Nursery Kids – Car

Girl

Colouring Sheet for Nursery Kids - Girl
Colouring Sheet for Nursery Kids – Girl

Cow

Colouring Sheet for Nursery Kids - Car
Colouring Sheet for Nursery Kids – Cow

Pot

Coloring Sheet for Nursery Kids - Pot
Coloring Sheet for Nursery Kids – Pot

Kettle

Coloring Sheet for Nursery Kids - Kettle
Coloring Sheet for Nursery Kids – Kettle

Lady

Coloring Sheet for Nursery Kids - Lady
Coloring Sheet for Nursery Kids – Kettle

You may use ‘comment section’ below for your valuable comments/feedback.

Check All Posts on Kids Learning

error: Content is protected !!