Categories
General Awareness

उत्तर प्रदेश के प्रमुख वार्षिक उत्सव और मेले

कला एवं संस्कृति में उत्तर प्रदेश बहुत समृद्ध है। उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष लगभग 2000 से भी अधिक मेलों का आयोजन किया जाता है। संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश में अनेक उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश के प्रमुख वार्षिक उत्सव और मेले के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख वार्षिक उत्सव और मेले

उत्तर प्रदेश के प्रमुख वार्षिक उत्सव

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश में कुछ प्रमुख उत्सव निम्नलिखित हैं।

कबीर उत्सव Kabir Utsav

संत कबीर विषयक जीवन दर्शन को अधिकाधिक प्रसारित करने हेतु संत कबीर नगर जनपद के मगहर में प्रत्येक वर्ष कबीर उत्सव का आयोजन किया जाता है।

झांसी महोत्सव Jhansi Mahotsav

राज्य के संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में झाँसी में पांच दिवसीय झांसी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। झाँसी महोत्सव में लोक-संकृति के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं।

ताज महोत्सव Taj Mahotsav

ताज महोत्सव प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में ताजनगरी आगरा में दस दिनों के लिए आयोजित होता है। इस पर्यटन महोत्सव में मुगलकालीन संस्कृति तथा भारतीय ललित कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है।

लखनऊ महोत्सव Lucknow Mahotsav

लखनऊ महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर साल होता है। इस महोत्सव में अवध के परम्परागत संगीत, नृत्य, वैभव, लखनवी तहजीब आदि का प्रदर्शन होता है।

यह भी पढ़ें – रचना एवं रचनाकार – Rachna evam Rachnakar – सेट 1

कम्पिल उत्सव Kampil Utsav

कम्पिल उत्सव का आयोजन फर्रुखाबाद के रामेश्वर नाथ, कामेश्वर नाथ तथा जैन मंदिरों में होता है। इस पर्यटन उत्सव में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमो को मनाया जाता है।

सोन महोत्सव Son Mahotsav

सोन महोत्सव प्रत्येक वर्ष सोनभद्र जिले में मनाया जाता है।

वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल

राज्य सरकार के सहयोग से प्रत्येक वर्ष वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन इलाहाबाद में किया जाता है।

गंगा महोत्सव Ganga Mahotsav

राज्य सरकार के सहयोग से प्रत्येक वर्ष गंगा महोत्सव का आयोजन वाराणसी में किया जाता है।

यह भी पढ़ें – Types of Numbers – Natural, Whole, Prime Number etc

लठमार होलिकोत्सव Barsane Ki Holi

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने में मथुरा जिले में बरसाना तथा नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन होता है। होली खेलने के विशेष तरीके की वजह से यह विश्वप्रसिद्ध है।

यमुना महोत्सव Yamuna Mahotsav

प्रत्येक वर्ष चैत्र छठ को मथुरा के विश्राम घाट पर यह महोत्सव मनाया जाता है।

बिठूर गंगा महोत्सव Bithur Ganga Mahotsav

कनपुर में बिठूर नामक स्थान पर प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में गंगा के तट पर इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है

कन्नौज उत्सव Kannauj Utsav

कन्नौज उत्सव Kannauj Utsav पर्यटन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष कन्नौज में मनाया जाता है।

सुलहकुल उत्सव Sulahkul Utsav

हिंदू-मुस्लिम एकता को समर्पित सुलहकुल उत्सव Sulahkul Utsav आगरा में मनाया जाता है।

त्रिवेणी महोत्सव Triveni Mahotsav

प्रत्येक वर्ष फरवरी में प्रयागराज स्थित वोट क्लब पर त्रिवेणी महोत्सव Triveni Mahotsav आयोजन होता है। इस आयोजन में प्रदेश की मिश्रित संस्कृति का आयोजन कराया जाता है।

सरधना महोत्सव Sardhana Mahotsav

सरधना महोत्सव Sardhana Mahotsav का आयोजन प्रत्येक वर्ष मेरठ के सरधाना में किया जाता है

कजरी महोत्सव Kajri Mahotsav

कजरी महोत्सव Kajri Mahotsav प्रत्येक वर्ष मिर्जापुर में मनाया जाता है।

सैफई महोत्सव Saifai Mahotsav

प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में सैफई महोत्सव Saifai Mahotsav का आयोजन सैफई (इटावा) में किया जाता है।

उत्तर प्रदेश में मेले

उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष लगभग 2250 मेलों का आयोजन होता है। राज्य में सर्वाधिक 86 मेले मथुरा में लगते हैं। मथुरा के बाद कानपुर में लगभग 80, हमीरपुर में 79, झांसी में 78, आगरा में 72 तथा फतेहपुर में 70 मेले लगते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? अपने सुझाव और कमेन्ट देने के लिए नीचे दिये गए कमेन्ट सेक्सन का प्रयोग करें। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

General Awareness – All Posts
Self Improvement Bestsellers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!